BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 7:45 pm
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड में हुआ 11 वें विश्व योग दिवस का आयोजन, उपस्थितों से किया योग को अपने जीवन में शामिल करने की अपील, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि. के आर. के. नगर परिसर में विश्व योग दिवस के अवसर पर कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन एवं कम्पनी के उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) अमित मेहता के मुख्य आतिथ्य में योग शिविर आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए इस वर्ष अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के अनुरुप सभी से अपील करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि अनुशासित जीवन शैली का प्रतीक भी है, जो शरीर, मन और आत्मा के. बीच संतुलन स्थापित करते हुए स्वस्थ्य जीवन से एक स्वस्थ्य पृथ्वी की परिकल्पना को भी सकार करता है। सभी स्वस्थ्य जीवनशैली, स्वस्थ्य परिवार, स्वस्थ्य समाज और स्वस्थ्य राष्ट्र के लिये योग को दैनिक जीवन में अपनाएं।
निरन्तर वर्षा के चलते भी वंडर सीमेंट, आरके नगर परिसर में बड़ी संख्या में सामूहिक योग अभ्यास आरम्भ हुआ। योग दिवस पर कम्पनी के सहायक प्रबन्धक  बनवारीलाल कुमावत के संयोजन में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक यश शारदा द्वारा कम्पनी के उपाध्यक्ष(प्रोसेस) राजेन्द्र शर्मा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पाटनी पब्लिक स्कूल स्टॉफ एवं विद्यार्थियों तथा कॉलोनी वासियों को सामूहिक योगाभ्यास करवाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE