BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 3:14 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने एक बार फिर पेश किया समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण, रेडक्रॉस सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा और समर्पण का पर्याय बन चुकी भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने एक बार फिर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। इस बार यह पहल जैन समाज के प्रतिष्ठित निर्मल कुमार और आशा जैन रारा परिवार के उदार सौजन्य से साकार हुई, जिसके तहत दो अत्याधुनिक पैरदान स्टैंड वाली सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम रेडक्रॉस सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम में भाविप शाखा नीमच के अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन विनायका, समाजसेवी जम्बू कुमार जैन और दानदाता परिवार के सदस्य मंचासीन रहे। अध्यक्ष रवि पोरवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। जम्बू कुमार जैन ने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और जैन परिवार के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। 
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका ने अपने संबोधन में इस पहल को सराहा। इस अवसर पर दानदाता परिवार के निर्मल जैन ने अपने दान के सही उपयोग और सही जगह पहुंचने पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। 
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अशोक मंगल, मनोज माहेश्वरी, संदीप खबिया, शिखर जैन, जीतू शक्तावत, सुशील गट्टानी, सतीश गोयल, नरेश मेहरा, विश्वास खंडेलवाल, कमल सोनी, पंकज दुबे, राजेश गटटानी, सुनीश चौरड़िया, उर्मिला जैन और रेडक्रॉस नीमच के सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया। अंत में सचिव पिंटू शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE