BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 4:49 pm
KHABAR : एक अद्भुत और अद्वितीय चमक से रोशन होने वाला है नीमच का आध्यात्मिक आकाश, इतिहास में पहली बार होने जा रहा है ऐसा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर का आध्यात्मिक आकाश इस श्रावण मास में एक अद्भुत और अद्वितीय चमक से रोशन होने वाला है। गोमाबाई रोड स्थित लायंस डेन, इतिहास में पहली बार, एक ऐसे विशाल और पावन आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जिसकी गूंज पूरे शहर में सुनाई देगी। यह है 27 दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं श्री पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक। जो 11 जुलाई 2025 से 6 अगस्त 2025 तक चलेगा। आज इस आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए पंडित रुद्रदेव त्रिपाठी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। 
उन्होंने बताया कि यह आध्यात्मिक कुंभ प्रतिदिन दोपहर 1.00 बजे से 3.00 बजे तक दिव्य शिव महापुराण कथा के साथ सजेगा। जो भक्तों को भगवान शिव की महिमा और लीलाओं से सराबोर कर देगा। इसके तुरंत बाद दोपहर 3.00 बजे से 4.30 बजे तक, पार्थिव शिवलिंग पूजन और अभिषेक का पवित्र अनुष्ठान होगा। यह पूरा आयोजन सशुल्क रखा गया है। एक दिन के लिए पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक 1500 रूपए प्रति जोड़ा,पूरे 27 दिनों के लिए पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक 21,000 रुपए,प्रधान पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक पांच जोड़ों के लिए 21,000 रूपए, सवालक्ष महामृत्युंजय जाप 51,000 रूपए और कालसर्प दोष निवारण पूजन हवन शांति 5,100 की राशि जमा कराना होगी।इस अनुष्ठान की विशेषता यह है कि इसमें 27,000 रुद्राक्षों से एक विशाल शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा, जिस पर प्रतिदिन वैदिक विद्वानों द्वारा लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा।हर जोड़े को पूर्णाहुति के दिन व्यास पीठ से वही पूजित रुद्राक्ष भेंट स्वरूप मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE