BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 5:29 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के बर्डिया क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा, दो बाइक पर सवार थे 6 लोग, जैसे ही रास्ते में बढ़े आगे तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। रविवार सुबह मनासा तहसील के समीप बर्डिया क्षेत्र में नीलगाय की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो बाइक पर सवार कुल 6 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्हारगढ़ निवासी एक परिवार के सदस्य दो अलग-अलग बाइकों से यात्रा कर रहे थे। जब वे बर्डिया के पास पहुंचे, तभी अचानक एक नीलगाय सामने आ गई और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस अप्रत्याशित टक्कर के चलते बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। वहीं पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए।
राहगीरों द्वारा तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट नितिन राठौर और ईएमटी लक्ष्मीनारायण चौधरी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान ईश्वर पिता घनश्याम नागदा, ममता पति ईश्वर (कनखेड़ी), निलेश पिता प्रकाशचंद जैन, सीमा पत्नी निलेश जैन, हार्दिक पिता निलेश जैन एवं जिघिस पिता निलेश जैन (सभी निवासी मल्हारगढ़) के रूप में हुई है। सभी का उपचार मनासा शासकीय अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE