BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नामांकन निरस्तीकरण पर घमासान,देश के.. <<     KHABAR : आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर खलटाका चौकी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी कांग्रेस के पीसीसी चीफ,.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     KHABAR : शहडोल में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सेंट्रल.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी की उम्मीदों को झटका, सुप्रीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का.. <<     KHABAR : सहायक प्रबंधक को सीबीआई ने रिश्वत लेते.. <<     BIG BREAKING : सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा नया.. <<     KHABAR : जल संरक्षण और सौर ऊर्जा अभियान में तेजी,.. <<     KHABAR : मंत्री प्रहलाद पटेल बंजर नदी के उद्गम.. <<     अकोदिया में पुतला दहन और प्रदर्शन के बाद.. <<     KHABAR : मक्का-मदीना से लौटे कनावटी के हाजियों का.. <<     BIG NEWS : कमजोर नेतृत्व या रणनीतिक चूक, जब बिना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पशुपतिनाथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 7:37 pm
NEWS : विश्व संगीत दिवस पर आईपीएस की ‘‘पुराने मधुर गीतों से सजी एक शाम मे’’ उमड़े श्रोता, खूब जमा रंग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । स्थानीय आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा 21 जून विश्व संगीत दिवस के अवसर पर ऋतुराज वाटिका मे आयोजित कार्यक्रम ‘‘पुराने मधुर गीतों से सजी एक शाम मे’’ श्रोता जमकर उमड़े।  श्रोताओं की उम्मीद के मुताबिक आई.पी.एस. संस्थान के कलाकारों ने भी उनका भरपूर मनोरंजन किया।  
जानकारी देते हुए आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन के कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जोशी ने बताया कि संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व मे पुराने मधुर गीतों से सजी एक शाम मे करीबन 7.30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम मे श्रोता इस कदर उमड़े कि देर से आने वाले श्रोताओं को कुर्सियां मिलना मुश्किल हो गयी कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियो द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर की गयी। इसके तुरंत बाद संस्थापक विजय मलकानी ने अहमदाबाद लन्दन हादसे मे जान गवाने वाले भाई बहनो और बच्चों हेतु ईश्वर से प्रार्थना करने का आग्रह किया जिस पर सभी ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओ को श्रदांजलि दी। तत्पश्चात ‘‘इतनी शक्ति हमे देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना‘‘ से प्रार्थना ग्रुप की परविंदर सलूजा और निशा कौशिक के द्वारा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। बाद मे निशा कौशिक ने ‘‘ओ बाबुल प्यारे‘‘ की बेहतरीन प्रस्तुति दी फिर ग्रुप के गौरी शंकर और उनकी पत्नी रेखा सोलंकी ने ‘‘पतझड़ सावन बसंत बहार‘‘ की शानदार प्रस्तुति दी इसके बाद कैलाश चंद्र लौठ द्वारा ‘‘मुझे इश्क़ है तुझी से’’ को बहुत सुरीले अंदाज़ मे पेश किया। इसके पश्चात संस्थापक विजय मलकानी और अधिवक्ता भारती गहलोत ने ‘‘हम तुम युग युग से ये गीत मिलन के’’ गाकर कार्यक्रम मे रंग जमा दिया बाद मे ग्रुप के प्रदीप ऋषि ने ‘‘गम का फ़साना बन गया अच्छा’’ को झूमते हुए प्रस्तुत किया। विजय मलकानी और कल्पना गहलोत ने ‘‘पर्वत के पीछे चम्बेदा गाँव’’ को बिलकुल हूबहू अंदाज़ मे पेशकर कर श्रोताओं को अपनी गायकी का अहसास करवाया। इधर नये कलाकार गोविन्द सोनी ने ‘‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो’’ को बखूबी गाया तो परविंदर सलूजा और विजय मलकानी ने ‘‘जिहाले मस्किन मुकुन बरंजिस‘‘ को बेहद सुरीले अंदाज़ मे किया वही संदीप सेठिया ने ‘‘कल हो न हो’’ गाकर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया फिर निशा रानी और विजय मलकानी ने ‘‘चल सन्यासी मंदिर मे’’ गाकर खूब तालियां बटोरी इसके ठीक पश्चात संस्थापक विजय मलकानी ने मन्ना डे के सुप्रसिद्ध गीत ‘‘यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िन्दगी’’ गाया तो श्रोता नाचने और झूमने पर मजबूर हो गए श्रोताओं ने इस गीत की बेहतरीन प्रस्तुति पर उन्हें खूब उपरने पहनाये फिर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीएम एवं प्रशासक विनोद मल्होत्रा एवं उनकी धर्मपत्नी संतोष मल्होत्रा ने भी खूबसूरत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम मे रंग जमा दिया। इसके बाद गौरी शंकर रेखा सोलंकी ने ‘‘दिल है की मानता नहीं’’ वही निशा कौशिक और विजय मलकानी ने ‘‘लागी छूटे ना‘‘ को मधुर आवाज़ और अंदाज़ मे प्रस्तुत किया तो कैलाशचंद्र लौठ ने भी एक हसीं शाम को दिल मेरा खो गया‘‘ तो भारती गहलोत और विजय मलकानी ने ‘‘शायद मेरी शादी का ख्याल दिल मे आया है’’ प्रदीप ऋषि और निशा रानी ने ‘‘हाय रे हाय मेरे हाथ मे तेरा हाथ’’ तो विजय मलकानी ने काल्पना गहलोत के साथ ‘‘तेरी नीली नीली आँखों के तो परविंदर सलूजा के साथ ’’तुम को भी तो होता होगा’’ की शानदार प्रस्तुतिया दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण सचिव एवं अपर सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल थे , अध्यक्षता नगर परिषद प्रशासक विनोद मल्होत्रा ने की। विशिष्ट अतिथियों मे डॉ सुशीला लड्डा, फूलवंत सिंह सलूजा तथा रमेशचंद्र सोनी उपस्थित रहे अन्य अतिथियों मे आई एम सेठिया, डॉ डी एल लड्डा, वंदना वजीरानी, कल्याणी दीक्षित, श्रीकांत शर्मा, कवि अब्दुल जब्बार, नन्द किशोर निर्जर, भरत व्यास, प्रवीण गहलोत, गायत्री मैडम, वरिष्ठ नागरिक मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, फिट क्लब चितोड़ के संयोजक लोकेश त्रिपाठी, शेखर शर्मा युवा अध्यक्ष धीरज सुखवाल चेतन गौड़, जया कँवर, प्रदीप गौड़, योगेश सारस्वत, नीलेश, शुभम सुखवाल, लोक कला मण्डल के डॉ रमेश राव शिंदे, हेमंत सुहालका, ईशा कँवर, आर.के. म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक राहुल त्रिवेदी, भगवतीलाल पोरवाल, यशवंत पूरी गोस्वामी, चंद्रशेखर चँगेरीया, आलाप ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश सपरा, पारस जैन, महेंद्र दामानी, राजेंद्र शर्मा, पायल शर्मा इत्यादि अन्य कई श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती गहलोत ने किया एवं अतिथियों तथा श्रोताओं का आभार संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE