BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 11:28 am
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्द श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, पहले दिन की गणना में इतनी बड़ी राशि हुई प्राप्त, सेठ के भक्तों ने दिल खोल के किया दान, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में मंगलवार को दान पात्र खोले गए। हर महीने की तरह इस बार भी अमावस्या से पहले चतुर्दशी के शुभ दिन पर भंडार खोला गया। पहले ही दिन 10 करोड़ 25 लाख रुपयों की गिनती की गई है।


दान पात्र को सुबह 11 बजे, मंदिर की राजभोग आरती के बाद खोला गया। इस मौके पर मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम मौजूद रहीं। उनके निर्देशन में दान की गिनती शुरू की गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार, दान की गिनती अभी जारी है और इसमें अभी कई चरण बाकी हैं।


गिनती में 4 से 5 दिन का समय लगने का अनुमान
मंदिर प्रशासन के अनुसार- अब तक जो राशि गिनी जा रही है, वह सिर्फ मंदिर परिसर में रखे गए दान पात्रों की है। भंडार के अलावा भेंट कक्ष में आए मनी ऑर्डर और बैंक ड्राफ्ट के रुपयों, ऑनलाइन से आए चढ़ावा राशि की ही काउंटिंग बाकी है। इसके अलावा सोने और चांदी के गहनों का तौल करना बाकी है। यह तौल आखरी दिन किया जाएगा। मंदिर समिति का अनुमान है कि इस बार गिनती में 4 से 5 दिन का समय लग सकता है।


दान की पारदर्शी गिनती के लिए मंदिर प्रशासन ने सख्त निगरानी व्यवस्था की है। इस मौके पर नायब तहसीलदार और मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी शिव शंकर पारीक, मंदिर के सभी कर्मचारी बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।


भगवान श्री सांवलिया सेठ का मंदिर मेवाड़ अंचल का प्रमुख कृष्णधाम है। यहां देशभर से श्रद्धालु दान देने और मन्नतें मांगने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां मांगी गई मुरादें जल्दी पूरी होती हैं। यही कारण है कि यहां दान की राशि हर साल बढ़ती जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE