नयागांव। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की मध्यप्रदेश इकाई की वृहद बैठक अष्टापद तीर्थ पर आयोजित की गई। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह (पुणे) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
बैठक में महासंघ के इंटरनेशनल चेयरमैन सुनील सिंघी (अहमदाबाद) ने बताया कि उज्जैन में केवल दो युवाओं द्वारा प्रारंभ किया गया यह संगठन आज 25 वर्षों में मध्यप्रदेश में 125 से अधिक इकाइयों में तब्दील होकर वटवृक्ष बन चुका है। यह संगठन समाज और राष्ट्र दोनों की प्रगति में सहभागी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पौधा माँ के नाम” और “मेक इन इंडिया” अभियानों को महासंघ ने पूरे प्रदेश में 5 जून को 100+ स्थानों पर पौधारोपण कर जन अभियान बनाया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा (जावरा), प्रदेश महामंत्री विजय बोहरा (खंडवा), जिला अध्यक्ष प्रवीण डूंगरवाल (नीमच), राकेश जैन पप्पू (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। अतिथि स्वागत सुनील गांग (इंदौर), विनोद बरबोटा (उज्जैन), निलेश सकलेचा (इंदौर), अजेश कोठारी (उज्जैन), मदनलाल सांकल (नागदा), दिलीप सकलेचा (शाजापुर) आदि ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश की इकाइयों ने दादा आदिनाथ जन्म कल्याणक, दीक्षा महोत्सव, शासन स्थापना दिवस जैसे कार्यक्रमों के साथ "एक पौधा माँ के नाम" अभियान को भी सफलतापूर्वक मनाया। वर्षभर की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली हेतु 6 सर्वश्रेष्ठ इकाइयां — महिदपुर, भानपुरा, जावरा, मंदसौर, उज्जैन एवं इंदौर को सम्मानित कर नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
बैठक में सुनील सिंघी को पुनः व्यापारी कल्याण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर नवीन गिरिया, मनोज जैन, दीपक जैन, महेंद्र कटारिया, हेमंत पावेचा, हिम्मत डांगी, दिलीप सकलेचा आदि ने शाल, श्रीफल, माला और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
अष्टापद तीर्थ ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल दख, उपाध्यक्ष सुनील गांग, सचिव रविंद्रसिंह श्रीमाल, एवं भूमि प्रदाता आजाद सिंह ढढा का भी सम्मान किया गया।
बैठक के दौरान प्रदेश की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिला अध्यक्षों में उत्तम जैन (झाबुआ), नवीन डूंगरवाल (नीमच), अप्रेश भंडारी (मंदसौर), संदीप जैन (देवास) शामिल हैं। नगर अध्यक्षों में महेंद्र पोखरना (जावरा), अमित श्रीमाल (इंदौर), राहुल सराफ (उज्जैन), प्रवीण मानावत (मनासा), मनोज भटेवरा (शामगढ़), संजय तातेड़ (सैलाना), मनीष चोरड़िया (महिदपुर रोड), ऋषभ भंडारी (सीतामऊ), पारस जैन (चोमेला), सुभाष जैन (रुणिजा), पारस जैन (नागेश्वर), संदीप जैन (रियामन), श्रीपाल जैन (बेरछा), यश बाफना (मंदसौर), मनोज मेहता (रिंगनोद), बंटी जैन (रामपुरा), अजय सकलेचा (पिपलियामंडी) आदि उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने किया और आभार प्रदेश मंत्री विजय बोहरा (खंडवा) ने माना। समापन अवसर पर सामूहिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।