BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 5:41 pm
KHABAR : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ने किया नगर में भ्रमण, हजारों की संख्या में भक्तजन हुए शामिल, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। जिले के महेश्वर में शुक्रवार को निमाड़ की प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा पेशवा मार्ग स्थित जगन्नाथ धाम से नगर के मुख्य मार्ग से निकली। इसके पुर्व रथ मे भगवान जगन्नाथ,भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा को सौभाग्यशाली श्रृद्धालुओं ने रथ में विराजमान कराया। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रृद्धालु भक्त शामिल हुए जिन्हे भगवान का रथ खिचने का सौभाग्य मिला। भगवान पाक्षिक बिमारी के उपरांत स्वस्थ होकर नगर का हाल जानने निकले। रथ यात्रा के  मार्ग में सैकड़ो श्रृद्धालु ने शामिल होकर रथ की रस्सी को खिचने का सौभाग्य प्राप्त किया। रथ में मंहत  ह्रदय गिरी महाराज सवार थे। यात्रा मंदिर परिसर से कमानी गेट, गांधी चौक, कसार पट्टी,नर्मदा रिट्रीट मार्ग,सहस्त्रधारा मार्ग ,मंडलेश्वर रोड, विजय स्तंभ चौराहा, शीतला माता चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।  जहां रथ से भगवान को मंदिर मे विराजित किया गया। मंदिर मैं महाआरती कर महा प्रसादी वितरण किया। इस भक्तिमय यात्रा में भक्तगण भगवान जगन्नाथ की धुन में नाचते  गाते चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी मंडलेश्वर मनोहर सिंह गवली, थाना प्रभारी जगदीश गोयल सहित पुलिस प्रशासन भी यात्रा के दौरान मुस्तेद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE