BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 2:59 pm
KHABAR : रणजीत हनुमान मंदिर में मासिक स्वच्छता अभियान, मंदिर की सफाई में जुटे 200 से ज्यादा भक्त, महिलाओं ने भी हाथ बंटाया, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में रविवार को मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त मंडल के सदस्य शामिल हुए। जिन्होंने मंदिर की सफाई व्यवस्था संभाली। हाथों में झाड़ू, कपड़ा आदि लेकर भक्तों ने पूरे मंदिर की सफाई की। महिला भक्तों ने भी सफाई में हाथ बंटाया।


भक्त मंडल में 200 से ज्यादा सदस्य
मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि रविवार को मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह परंपरा काफी पुरानी है। इसमें हर महीने मंदिर की सफाई की जाती है। रणजीत हनुमान मंदिर भक्त मंडल के सदस्य इसमें सहयोग करते हैं। रविवार को भी 200 से ज्यादा भक्त मंडल के सदस्य सफाई व्यवस्था में लगे।


120 महिलाओं ने की सफाई
मंदिर की सफाई व्यवस्था में महिला भक्त मंडल के सदस्य भी शामिल हुए। 120 से ज्यादा महिलाओं ने मंदिर में सफाई की। मंदिर परिसर में बने सभी मंदिरों की साफ-सफाई की गई। उन्होंने भगवान के बर्तन, प्रतिमाओं के आसपास एवं परिसर की सफाई की।


महिलाओं ने किए भजन
पं.दीपेश व्यास ने बताया कि भक्तों ने मंदिर परिसर की सभी दीवारों की सफाई के साथ ही गर्भगृह की सफाई, छतों, लाइट, पंखों की सफाई भी की। सफाई अभियान के बाद महिलाओं द्वारा भजन किए जाएंगे। बाबा रणजीत को भोग अर्पित किया जाएगा। भक्त मंडल के सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी यहां की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE