BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 11:17 am
KHABAR : जीरन में शिवधाम भवन का दिव्य प्रवेश व भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न, बीके सूर्य भाई ने कहा- शिवधाम भवन नगर को देगा आध्यात्म की नई दिशा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जीरन नगरी में निर्मित नवीन ‘शिवधाम भवन’ नगरवासियों के लिए एक नवीन आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है। इस भवन के दिव्य प्रवेश एवं विशाल आध्यात्मिक समारोह के अवसर पर विश्वविख्यात प्रेरक वक्ता, मानस मर्मज्ञ व संकल्प सिद्ध योगी ब्रह्माकुमार सूर्य भाई ने कहा कि "यह शिवधाम भवन अपनी दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक किरणों से नगर में सुख-शांति एवं सकारात्मकता का संचार करेगा। इसका ध्यान कक्ष प्रत्येक राजयोग साधक को आध्यात्मिक बल व आंतरिक प्रसन्नता से भर देगा।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त राजयोगिनी बी.के. गीता बहन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथि द्वय ने "ओम शांति" की ध्वनि के साथ नारियल फोड़कर और फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया तथा शिव भोलानाथ के भंडारे में अपने हाथों से भोग तैयार कर प्रसादी वितरण की शुरुआत की। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित ब्रह्मावत्सों को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक सेवा और आत्म-कल्याण के मार्ग बताए।

सुख-शांति की ओर कदम’ कार्यक्रम का शुभारंभ-
दूसरे सत्र में "निर्भय, निश्चिंत और खुशहाल जीवन के लिए टिप्स" देने वाले विशेष सत्र ‘सुख-शांति की ओर कदम...’ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अतिथि द्वय सहित राजयोगिनी बी.के. सविता दीदी, बी.के. सुरेन्द्र भाई, बी.के. श्रुति बहन, बी.के. ज्योति बहन और बी.के. वर्षा बहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश मेहता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जीवराज धानुक द्वारा किया गया।
बी.के. सविता दीदी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, बी.के. सूर्य भाई और बी.के. गीता बहन ने अपने ओजस्वी वक्तव्यों से सभी को जीवन में आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवन शैली के सहज उपाय बताए। कार्यक्रम का संचालन बी.के. श्रुति बहन ने किया और आभार प्रदर्शन बी.के. सुरेन्द्र भाई द्वारा किया गया। समापन पर सभी उपस्थितजनों को पवित्र प्रसादी वितरित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE