BREAKING NEWS
KHABAR : पुलिस ने की आगामी त्यौहारों पर शांति और.. <<     लगातार बारिश से क्वारी नदी उफान पर, आधा दर्जन.. <<     KHABAR : शासन के निर्देशानुसार अधिकारी-कर्मचारी.. <<     शिवपुरी जिले के सुलारकला में वन विभाग की जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों ने मिट्टी से बनाई गणेश.. <<     KHABAR : नवंबर में क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन.. <<     KHABAR : साइकिल से 39 हजार किमी यात्रा कर छिंदवाड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की नीमच.. <<     KHABAR : हरतालिका तीज, सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश के समरदीप ने शॉटपुट में जीता.. <<     KHABAR : संविधान और सामाजिक न्याय पर.. <<     मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना, 10 हजार.. <<     KHABAR : उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर.. <<     गुना में प्रखंड मार की मऊ के खंड नानीपुरा में.. <<     KHABAR : वन विभाग की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 11:42 am
KHABAR : इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में ढोल ताशों के साथ शानो-शौकत से निकलेगा मोहर्रम का ताजिया, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। पैगंबर मोहम्मद के नवासे शहीदे करबला इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में आगामी दिवस 6 जुलाई रविवार को मातमी पर्व मोहर्रम की  इस्लामी केलेडंर की 10 वी तारीख होने पर  मोहर्रम (ताजिया) गांव के निर्धारित मार्गों से ढोल ताशों की गूंज के साथ अखाड़े के साथ  मोहर्रम का पर्व सादगी पूर्ण माहौल में निकलेगा। जिन्हें देर रात को करबला अकिदत पहुंचकर ताजिए को ठंडा करने से पूर्व दरूद फातिया पढ़कर तबर्रुक का तक्सीम किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी अंजुमन कमेटी सदर जहूर शेख ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि  3 जुलाई गुरुवार को मेहंदी की रात को इमामबाड़े से ढोल ताशों के साथ मेहंदी लेने शेख मौहल्ले में जाएंगे। पुनः इमामबाड़े पहुंचकर महिलाएं मेहंदी की रस्म अदायगी करेगी, पश्चात् छडी को ढोल ताशों के साथ बड़ी होली चौक, भटवाड़ा मौहल्ला,माणक चौक,नीम चौक होते हुए पुनः इमामबाड़े पहुंचेंगे, जहां फातिया लगाकर तवरुक तक्सीम की जाएगी। अंजुमन कमेटी सदर जहूर शेख ने बताया कि 5 जुलाई शनिवार कत्ल की रात को 7 बजे इमामबाड़े से  ढोल ताशों के साथ प्रारंभ होगा, जो बड़ी होली चौक,शेख मौहल्ले में अखाड़े के उस्ताद रज्जाक शेख के निवास स्थान पहुंचेगा, जहां से पुरा जलसा अखाड़े के रूप में मोहर्रम माणक चौक, बड़ी होली चौक,नीम चौक होते हुए पुनः इमामबाड़े पहुंचेंगे। मुस्लिम केलेंडर की 10 तारीख 6 जुलाई को मोहर्रम पर ताजिए रविवार को प्रातः 9रू30 इमामबाड़े से ढोल ताशों की गूंज के साथ हुसैनी अखाड़े के खिलाड़ी पूरी पलटन या हुसैन या हुसैन .....,नाराएक तकबी  अल्लाह होअकबर.... के गगनभेदी जयघोष करते हुए जलसा शुरू होगा । बड़ी होली चौक, भटवाड़ा मौहल्ला,रावला चौक में इमाम हुसैन से मांगी गई मन्नतै की रस्म अदायगी की जाएगी। माणक चौक होते हुए नीम चौक  3रू30 बजे पहुंचे, जहां अखाड़े के खिलाड़ी  एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे।

हर साल से बेहतर बन रहा है मोहर्रम ( ताजिया)-
हर वर्ष की तरह इस बार भी मोहर्रम ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है। इस साल से भी बेहतर ढंग से ताज़िए का निर्माण कारीगर राजू शाह द्वारा किया जा रहा है इनके साथ इमरान मंसूरी, मुस्कान शाह भी विगत एक माह से लगे हुए हैं। मोहर्रम ताजिया निर्माण में विशेष रूप से जिलेटिन,रेडियम, अभ्रक, पन्नी,गिलेटर, रंग-बिरंगे कागज,फूलों और कांच का उपयोग किया गया है। मोहर्रम निर्माण कारीगर ने बताया कि मोहर्रम की ऊंचाई ग्यारह फीट यह तक है विगत एक माह से निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। लगभग निर्माण कार्य पूरा हो गया है अंतिम रूप दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE