BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 1:36 pm
KHABAR : हिंदू जागरण मंच जिला नीमच का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न, अतिथियों ने माँ भारती, डॉ. हेडगेवार और गुरूजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया सत्र का उद्घाटन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। हिंदू जागरण मंच जिला नीमच का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 28-29 जून को पद्मावती रिसोर्ट, भाटखेड़ी रोड पर संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में माँ भारती, डॉ. हेडगेवार और गुरूजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह भदौरिया, भेरूलाल सोलंकी, पूर्णकालिक पालक अमरकांत शर्मा और जिला संयोजक अजय सिंह कछावा उपस्थित रहे।

प्रथम सत्र में भेरूलाल सोलंकी ने संगठन के पांच प्रमुख कार्यों और विस्तार पर चर्चा की। दूसरे दिन प्रातः एकात्मता स्तोत्र और शारीरिक अभ्यास के साथ शुरुआत हुई। तृतीय सत्र में अर्जुन सिंह भदौरिया ने जागरूक, संगठित, सक्रिय और विजयी हिंदू समाज के निर्माण की आवश्यकता बताई। चौथे व पांचवें सत्र में महिला, युवा, विधिक तंत्र के निर्माण व पंच परिवर्तन विषयों पर अमरकांत शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। अंतिम सत्र में अजय सिंह कछावा ने सामाजिक चुनौतियों पर जनजागरण की आवश्यकता जताई।

समापन सत्र में नए दायित्वों की घोषणा की गई। मनासा से शशिकांत शर्मा व जावद से आलोक अहीर को जिला सह-संयोजक बनाया गया। नीमच से अजय श्रीवास्तव विधि प्रमुख, दीपक चांडालिया कार्यकारिणी सदस्य, तथा मनीष धाकड़, कमल खींची, विजय जाट, अर्जुन जाट, रूपेश माली, विकास पचौरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE