BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 11:55 am
KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद सुभाष शाखा और गोमाबाई नेत्रालय ने संयुक्त रूप से मनाया डॉक्टर्स डे, सम्मान समारोह का किया आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद सुभाष शाखा और गोमाबाई नेत्रालय ने संयुक्त रूप से एक डॉक्टर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर गोमाबाई नेत्रालय में कार्यरत चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संत डॉ. श्री मिथिलेश जी नागर अनिल गोयल,सीईओ डी. सुब्रह्मण्यम  और डॉ. मुद्रा पाठक  की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में डॉक्टरों के निस्वार्थ सेवा भाव और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। 
इस समारोह में डॉ. रेवा कनाश, डॉ. भरत गुर्नानी, डॉ. किरणदीप कौर, डॉ. आशीष आर्य, डॉ. अस्मिता संघई, डॉ. सौभ्य जैन, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. कार्तिना बी, डॉ. हर्षित बंसल, डॉ. मुद्रा पाठक, और सीईओ डी. सुब्रह्मण्यम को सुभाष शाखा के अध्यक्ष ललित कुमार राठी और सचिव मनीष गर्ग ने सम्मानित किया। सुभाष शाखा के अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने अपने संबोधन में डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन को नई रोशनी देने में उनका कार्य अमूल्य है। उन्होंने नेत्रदान और अंधत्व निवारण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए सुभाष शाखा की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मालू और उमेश शर्मा ने किया, जबकि सचिव मनीष गर्ग ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE