BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 11:54 am
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, इस बार भी भक्तों ने तोड़ा रिकॉर्ड, पांचवें राउंड की गणना में निकले इतने करोड़, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इन दिनों दान राशि की गिनती का सिलसिला जारी है। बुधवार को दानपात्र भंडार की पांचवें राउंड की गिनती की गई, जिसमें कुल 1 करोड़ 71 हजार 100 रुपए गिने गए। अब तक कुल मिलाकर 22 करोड़ 76 लाख 71 हजार 100 रुपए की राशि गिनी जा चुकी है। 24 जून को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि का भंडार खोला गया था। उसी दिन पहले राउंड की गिनती हुई, जिसमें 10 करोड़ 25 लाख रुपए की गणना की गई थी।

27 जून को तीसरे दिन की गिनती में 4 करोड़ 55 लाख रुपए सामने आए। 28 और 29 जून को शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक बंद थे, इस वजह से गिनती रोक दी गई थी। फिर 30 जून को मंदिर मंडल की बोर्ड मीटिंग थी, इसलिए उस दिन भी काउंटिंग नहीं की गई।

अमावस्या और वीकेंड पर नहीं हुई गिनती-
25 जून को अमावस्या थी, इसलिए उस दिन गिनती नहीं की गई। अमावस्या पर मंदिर में विशेष पूजा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, जिससे काउंटिंग संभव नहीं हो पाई। इसके बाद 26 जून को दूसरे दिन की गिनती हुई, जिसमें 1 करोड़ 80 लाख रुपए गिने गए।

अगली गिनती गुरुवार को होगी-
1 जुलाई मंगलवार को चौथे राउंड की गिनती की गई, जिसमें 5 करोड़ 16 लाख रुपए गिने गए। बुधवार, 2 जुलाई को पांचवे दिन की गिनती सुबह राजभोग आरती के बाद शुरू हुई, जो शाम तक चली। इस दिन 1 करोड़ 71 हजार 100 रुपए की गिनती हुई। अब तक के पांचों राउंड में गिनी गई कुल राशि हुई 22 करोड़ 76 लाख 71 हजार 100 रुपए। अगली गिनती अब गुरुवार, 3 जुलाई को की जाएगी। अनुमान है कि आने वाले राउंड में कुल दानराशि का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE