BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 10:55 am
NEWS : कोठारी हॉल में महासाध्वी मण्डल ने दिया धर्मसंदेश, कल सुबह न्यू आजाद नगर स्थानक में प्रवचन, कुमुदलता जी मसा ने कहा- कषायों का त्याग कर धर्म की भावना अपना ली तो चातुर्मास सार्थक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

भीलवाड़ा। चातुर्मास में हमे चार कषायों क्रोध,मान,माया,मोह का त्याग करना है ओर चार चीजों दान,शील, तप व भावना को अंगीकार करना है। चार कषायों का त्याग कर धर्म की भावना अंगीकार कर ली तो आपके लिए यह चातुर्मास सार्थक हो जाएगा। चातुर्मास में अंहकार का त्याग करना है, धन के लोभ का त्याग कर सामायिक व स्वाध्याय करना है। पेट की तृष्णा की जगह त्याग तपस्या पर ध्यान देना है। ये विचार श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी पूज्या श्री कमलावतीजी म.सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका पूज्य महासाध्वी डॉ. श्री कुमुदलताजी म.सा. ने  गोकुलधाम सोसायटी के पास स्थित कोठारी हॉल में प्रवचन में व्यक्त किए। प्रवचन के बाद साध्वी मण्डल का दिनभर प्रवास अनुकम्पा रिट्रीट में रहा। महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. ने चातुर्मास में अधिकाधिक तप त्याग व धर्म आराधना करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सुख पाने की चाह है तो धर्म की शरण में जाना होगा। धर्म का शरणा लेने का अवसर चातुर्मास देता है। धर्मसभा में स्वर साम्राज्ञी महासाध्वी महाप्रज्ञाजी म.सा. ने रात्रि भोजन त्याग ओर व्यसनों से दूर रहने की प्रेरणा देने वाले भजन ‘‘जैनी होकर जीना ना जाना,हाय राम रातों को खाए खाना’’ की प्रस्तुति देते हुए कहा कि गुरू के द्वार पर आकर हमारी जिंदगी संवर जाती है। धर्मसभा में वास्तुशिल्पी साध्वी पद्मकीर्तिजी म.सा. ने कहा कि आराधना की असीम उर्जा ईश्वरीय अनुभूति करा सकती है। अर्न्तमन से देखना चाहेंगे तो परमात्मा के दर्शन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चातुर्मास में चार संकल्प हमे करना है जिनमें चार माह में प्रतिदिन एक घंटे जिनवाणी श्रवण करना है, प्रवचन में सुनी बातों को अपने जीवन में उतारना है,जिनवाणी को एकाग्रतापूर्वक आत्मसात कर आचरण में लाना है ओर चार माह कुछ न कुछ त्याग तपस्या अवश्य करना है। धर्मसभा में विद्याभिलाषी साध्वी राजकीर्तिजी म.सा. का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। कोठारी हॉल की संचालक रेखा कोठारी ने महासाध्वी मण्डल के पावन पर्दापण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि धर्म की प्रभावना का अवसर जीवन में पुण्यवानी से ही प्राप्त होता है। पुराना आजादनगर संघ के नवीन नाहर ने भी विचार व्यक्त किए। धर्मसभा के अंत में आभार आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति के सचिव राजेन्द्र सुराना ने आभार व्यक्त किया। धर्मसभा में चातुर्मास समिति के अध्यक्ष दौलतमल भड़कत्या, सुभाषनगर श्रीसंघ के अध्यक्ष हेमन्त कोठारी सहित भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे। इससे पूर्व महासाध्वी मण्डल सुबह कांचीपुरम स्थानक से विहार कर कोठारी हॉल पहुंचा। प्रवचन के बाद महासाध्वी मण्डल का प्रवास अनुकम्पा रिट्रीट में सुराना निवास पर रहा जहां चातुर्मास समिति के सचिव राजेन्द्र सुराना, संग्रामसिंह आंचलिया, मुकेश खटोड़ आदि श्रावकों ने सेवाएं प्रदान की। 
अनुष्ठान आराधिका पूज्य डॉ. कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा का 5 जुलाई को सज्जनविला में बाबेल निवास पर ही प्रवास रहेगा। सज्जन विला से 6 जुलाई सुबह विहार कर कुमुद विहार, अरिहन्त हॉस्पिटल, शांति जैन अतिथि गृह होते हुए आरसी व्यास कॉलोनी में महेश हॉस्पिटल के पास स्थित अभिषेक सोनी के निवास पर पहुचेंगे जहां दोपहर में भजनों के माध्यम से गुरू भक्ति का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 7 जुलाई को वहां से सुबह विहार कर आरसी व्यास कॉलोनी में ही शिवाजी पार्क पास स्थित सीए सुनीलजी सुराणा के निवास पर पहुचेंगे जहां प्रवास के बाद 8 जुलाई को सुबह 9 बजे सुभाषनगर स्थानक के लिए चातुर्मासिक मंगल प्रवेश यात्रा शुरू होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE