BREAKING NEWS
BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 7:30 pm
KHABAR : क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बरथून निवासी दीनबंधु बैरागी बने पुजारी संघ नीमच के जिलाध्यक्ष, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बरथून निवासी दीनबंधु बैरागी को अखिल भारतीय संत समिति धर्मसभा पुजारी संघ का नीमच जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष महंत श्री सालगराम दास जी द्वारा बैरागी की सक्रियता और पुजारियों के हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष को ध्यान में रखते हुए की गई।
दीनबंधु बैरागी लंबे समय से देवस्थानों और पुजारियों के संरक्षण एवं अधिकारों के लिए जिले में निरंतर सक्रिय हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर जिलेभर के पुजारियों में उत्साह और खुशी की लहर है।
जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद बैरागी ने कहा कि, “पुजारियों की विभिन्न समस्याओं और देवस्थानों के विकास के लिए जो मांगें शासन-प्रशासन से की जा रही हैं, उन्हें अंजाम तक पहुँचाने के लिए पूरी ईमानदारी से पुजारी संघ के माध्यम से प्रयासरत रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसे पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा।
दीनबंधु बैरागी के जिलाध्यक्ष बनने पर मनासा प्रेस क्लब, गणमान्य पुजारियों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE