BREAKING NEWS
BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2025, 10:22 am
KHABAR : जिले का होम स्टे होटल और 19 साल की युवती, जब बंद कमरे किया ये काम तो फिर आन फान में दौड़े अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिले के खजुराहो के डायमंड होम स्टे के रूम नंबर 203 में 19 वर्षीय निशा प्रजापति का शव फांसी के फंदे पर मिला। निशा 30 जुलाई को स्वामी विजय प्रजापति के साथ होम स्टे में आई थी होटल संचालक के चाचा मोहन रजक ने बताया कि दोनों ने आईडी जमा कर रूम बुक किया था। निशा गुनौर क्षेत्र की और युवक अजगगढ़ क्षेत्र का निवासी था। दोनों तीन रात होटल में रुके। गुरुवार शाम को स्वामी विजय खाना लेने की बात कहकर निकला और वापस नहीं लौटा।


रात करीब 12 बजे लड़की के भाई का होटल स्टाफ को फोन आया। उन्होंने आत्महत्या की सूचना दी। होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा स्वामी विजय का बड़ा भाई, जो बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, ने बताया कि निशा और स्वामी विजय लंबे समय से संपर्क में थे। दोनों बिना किसी को बताए यहां आए थे। घटना के बाद से स्वामी विजय फरार है। आगे उसने बताया निशा प्रजापति का कॉल मेरे भाई के नंबर पर आता था, एक दो बार हमने मोबाइल देखा तो फिर अपनी मम्मी से पूछा की लड़की कौन है, तो मम्मी ने बताया जिस रूम में स्वामी रहता था, उन्हीं की लड़की का फोन आता हैंपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। खजुराहो थाना प्रभारी सुरभि शर्मा से संपर्क का प्रयास किया गया। उन्होंने नए नियुक्त एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल से बात करने को कहा। हालांकि, बघेल ने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया है। थाना प्रभारी ने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE