BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने मक्सी में निर्माण कार्यों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरी के माल की तलाश में पुलिस की.. <<     दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने देर रात.. <<     BIG NEWS : धनतेरस से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: मासूम बेटी.. <<     30 हजार पौधे लगाने का दावा, जमीन पर हरियाली.. <<     KHABAR : जयवर्धन के गढ़ में पहुंची दिग्विजय सिंह की.. <<     यूपी सरकार ने अपने नवनियुक्त मंडी सचिवों को.. <<     KHABAR : दिलीपपुरी हत्याकांड पर रतलाम में उबाल,.. <<     BIG NEWS : मनासा के आंतरी माता मंदिर में दान पेटी.. <<     BIG UPDATE: दीपावली की रौनक से गुलजार हुए नीमच के.. <<     KHABAR : मुलना स्टेडियम में 3 दिवसीय दीपांजलि मेला,.. <<     BIG NEWS : भानपुरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक,.. <<     KHABAR : बिस्टान में हरियाली के नाम पर खानापूर्ति,.. <<     स्क्रैप गोदाम में आखिर ऐसा क्या मिला? तीन.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, दिल्ली.. <<     BIG NEWS : दूसरे प्रदेश के अधिकारियों को नीमच मंडी.. <<     KHABAR : जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार, नर्सिंग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 11:36 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंची तेज रफ्तार कार, फिर जैसे ही नीमच के तस्करों ने तोड़ी बेरिकेडिंग तो एक्शन में आए अधिकारी, जब ली कार की तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उदयपुर हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक रेनोल्ट क्विड कार से 40 किलो 340 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त किया है वहीं कार की एस्कोर्टिंग करती एक अन्य वोक्सवेगन कार को भी जब्त कर एमपी के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के लिए समस्त थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी विनय चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ़ निरंजन प्रताप सिंह पु.नि.  के नैतृत्व में हैड कानि. सुरेंद्र सिंह, कानि. भजन लाल, डुंगर सिंह हेमव्रत सिंह, विनोद कुमार, पृथ्वीपाल सिंह व मुकेश कुमार द्वारा बोजुन्दा पुलिया उदयपुर हाईवे रोड़ पर नाका बन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान कोटा की तरफ से एक वोक्सवेगन वेन्टो कार में बैठे तीन व्यक्ति आये। जिनको नाकाबन्दी जाब्ता द्वारा रूकवाने का ईशारा किया किन्तु कार चालक द्वारा कार को नहीं रोक कर नाकाबन्दी तोडकर भागने लगे, तो पुलिस जाब्ता द्वारा नाका बन्दी बेरियर आड़े लगा कार को रुकवाई और कार को चौक कर रहे थे इसी दौरान पिछे-पिछे एक रेनोल्ट क्विड कार आई जिसमें एक व्यक्ति बैठा होकर नाकाबन्दी में पुर्व में रोकी गई गाडी को देखकर कार चालक रेनोल्ट क्विड कार को युटर्न कर वापिस जाने लगा। जिसकी पुलिस वाहन से पिछा कर पकडा व चौक किया।

दोनो कारो को चेक करने पर एस्कोर्ट करते हुए वोक्सवेगन कार के पिछे-पिछे आई रेनोल्ट क्विड कार की तलाशी ली गई तो उसमें 3 कट्टो में 40 किलो 340 ग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा पाया गया। अवैध अफिम डोडाचुरा के कट्टे व दोनों कारों को जब्त कर आरोपियों एमपी के नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत रायसिंगपुरा निवासी संजयदास बैरागी पुत्र सज्जनदास बैरागी, नीमच जिले के कुकडेश्वर थानांतर्गत गोटा पिपलिया निवासी ललीत बैरागी पुत्र कैलाश दास बैरागी, नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत खेड़ी निवासी अजय गुर्जर पिता रामनारायण गुर्जर व नीमच जिले के कुकडेश्वर थानांतर्गत गोटा पिपलिया निवासी भवानीशंकर बैरागी पुत्र घनश्यामदास बैरागी को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों से जप्तशुदा डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के संबध में पुछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE