नीमच। जिले के बोरखेड़ी पानेरी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ 17 वर्षीय विशाल पिता रमेश बांछड़ा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। यह घटना 27 जुलाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल ने परीक्षा में फेल होने के कारण हताश होकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नीमच सिटी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज जिला अस्पताल में विशाल के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
