BREAKING NEWS
NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया.. <<     NEWS : 35 साल की सेवा को समाज का सलाम, सेवादार.. <<     BIG REPORT : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भूतेश्वर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 की बड़ी सफलता, स्थाई.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बिना अनुमति निर्माण.. <<     दगड़खेड़ी में किसानों का धरना जारी,जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान के घर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने पर.. <<     KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2025, 11:27 am
NEWS : मानसिक रूप से विक्षिप्त व अपने परिवार से लापता महिला का खुशहाल वृद्धाश्रम ने कराया पुनर्वास, संचालिका ने परिजनों से संपर्क कर सुपूर्द किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खराब मानसिक स्थिति में अपने परिवार से लापता व सिर में कीड़े पड़ने जैसी स्थिति में मिली महिला का लगभग डेढ़ वर्षों तक इलाज करा कर निःशुल्क खुशहाल वृद्धाश्रम में आश्रय देते हुए संचालिका नंदिनी त्रिपाठी ने अपनी मेहनत से उसके परिजनों से काउंसलिंग करा दो बच्चों को उसकी माँ से मिलाते हुए महिला को परिवार के सुपुर्द कराया।
चित्तौड़गढ़ जिले के कालिका नगर, पुष्पा विहार स्थित खुशहाल वृद्धाश्रम में लगभग एक माह पूर्व सांवरिया जिला चिकित्सालय के मनोचिकित्सक राजेश स्वामी के माध्यम से संचालिका नन्दिनी त्रिपाठी ने 27 वर्षी नौसर भील नामक महिला को उसके सिर में कीड़े पड़ने जैसी स्थिति में इलाज जारी रख रेस्क्यु किया। संचालिका ने उक्त महिला को काउंलिग के साथ परिजनो तक पहुंचने का हर संभव प्रयास किया। अंत में नन्दिनी व उनकी टीम सफलता तक पहुंची। नौसर के ससुराल में उसके पति किशन भील की मानसिक स्थिति खराब है। ससूर की मृत्यु हो गई। नौसर के सात व दो वर्षीय दो बच्चे है। नौसर लगभग 20 माह से लापता थी। परिवार की आर्थि स्थिति के चलते सास हीरी बाई उसका पता लगाने में असक्षम थी और वही उन दो बच्चो को भी माँ की तरह पाल रही थी। खुशहाल वृद्धाश्रम ने 28 अगस्त को भोपालसागर तहसील स्थित सावेता (मोरिया मगरी) पहुंचकर उक्त महिला नौसर को समस्त ग्रामवासियो के समक्ष हीरी बाई को सुपुर्द किया और दो बच्चों को उनकी माँ से मिलवाया। निराश्रित बुजुर्गों के लिए खुशहाल वृद्वाश्रम निःशुल्क सहारा बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE