मोरवन। बालाजी मित्र मंडल के मार्गदर्शन में गणेश उत्सव समिति द्वारा रावला चौक मोरवन में चल रहे गणेश महोत्सव में आज शनिवार को दोपहर 3.00 बजे अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है। अन्नकूट का आयोजन क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है जिसमें हरी सब्जियां ड्रायफुट मिलाकर सब्जी बनाई जाती हैं साथ में पुड़ी व मिठाई के रूप में जामुन बनाए जाते हैं, गांव के प्रमुख मंदिरों पर भगवान को इसी प्रसाद का भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है जिसमें ग्राम सहित आसपास से हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर अन्नकूट महाप्रसाद ग्रहण करते हैं बाला जी मित्र मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतिवर्ष बालाजी मित्र मंडल के तत्वाधान में गणेश उत्सव समिति द्वारा रावला चौक पर ग्रामीणों के सहयोग से गणेश महोत्सव धूमधाम से साथ मनाया जाता है जिसमें प्रतिदिन अनेकों प्रकार की झांकियां संस्कृति रंगारंग कार्यक्रम गरबा नृत्य आदि किए जाते हैं रात्रि में गणेश जी महाराज को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाता है। क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना के लिए अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है।
विदित है कि बालाजी मित्र मंडल ग्राम मोरवन की एक सामाजिक संस्था हैं जो हर धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है इस संगठन में सैकड़ो युवाओं की एक टीम बनी हुई है जो सामाजिक कार्यक्रम हो धार्मिक कार्यक्रम हो गौ सेवा हो या दिन दुखियों की मदद हो हर कार्य में हमेशा तत्पर रहती है।