जावद/मोड़ी। ग्राम मोड़ी का 13 वर्षीय बालक ईश्वर पिता घीसालाल मालवीय शनिवार को बरखेड़ा कामलिया के पास बने स्टॉप डेम में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान बालक पानी में डूब गया था, जिसकी सूचना पर ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त प्रयास कर शव को बाहर निकाला। बाद में शव की पहचान ईश्वर मालवीय के रूप में हुई। घटना की जानकारी लगते ही जावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की।