पिपलियामंडी (मंदसौर)। श्री महामाया भादवामाता ग्रुप पिपलियामंडी एवं शोभाराम हेमनानी परिवार की ओर से नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ अम्बे की मूर्तियों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम 22 सितम्बर 2025, सोमवार को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर 71 मूर्तियाँ भक्तजनों को वितरित की जाएंगी।
मूर्ति वितरण का स्थान महेश रेडियो एंड टीवी सेंटर, गांधी चौराहा, पिपलियामंडी रखा गया है। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर माँ अम्बे की मूर्तियाँ प्राप्त करने की अपील की है। समिति के अनुसार इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य माता के प्रति भक्ति जागरण के साथ-साथ सामाजिक समरसता और धार्मिक परंपराओं को मजबूत करना है। श्रद्धालु घर-घर माँ अम्बे की स्थापना कर नौ दिनों तक नवरात्रि उत्सव को भक्तिभाव और उमंग के साथ मना सकेंगे।