नीमच। जिले में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर घर-घर मां नवदुर्गा की घट स्थापना की जाएगी। साथ ही गरबा पांडालों में माता की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। शहर के साथ ही पूरे अंचल में नवरात्रि का पर्व बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार 10 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में नीमच के बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग मप्र सहित राजस्थान के कई जिलों से माता की मूर्तियों को लेने पहुंच रहे हैं। ईको फ्रैंडली मूर्तियों के साथ पीओपी की मूर्तियां भी बाजार में उपलब्ध है। शहर में करीब 40 से ज्यादा दुकानें सज चुकी है, जिन पर 15 फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध है।