कुकड़ेश्वर। नगर में मां दुर्गा की भक्ति का पर्व इस वर्ष और भी धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 सितंबर को नगर के विभिन्न मंदिरों और पंडालों में घट स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय गरबा उत्सव का शुभारंभ होगा।
नगर के भवानी माता मंदिर, नरसिंह माता मंदिर, जुनी माताजी, नई पान माता, जूना शेषावतार मंदिर, नया शेषावतार मंदिर, भैंसासुरी माताजी, आदिशक्ति माताजी, पुलिस थाने के पीछे स्थित मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर भक्तगण घट स्थापना कर देवी आराधना करेंगे।
इसी के साथ नगर की विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक पंडालों में मूर्ति स्थापना कर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर में गरबा कार्यक्रम विशेष रूप से गढ़िया मंदिर, ब्राह्मण मोहल्ला, भवानी माता मंदिर, मालवीय मंदिर, आदिशक्ति माताजी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भी आयोजित होंगे। भक्ति और उल्लास के इस पर्व में नगरवासी देवी मां के जयघोष और गरबे की गूंज से सराबोर होंगे।