नीमच। जावद तहसील के ग्राम पंचायत बराड़ा की सरपंच ठाकुर यशवंत सिंह की जोड़ा बावजी से देपालपुर जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की खबर है। घटना शाम को 6ः 30 से 7ः00 की बताई जा रही है, पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय ले जाया गया। पूरे क्षेत्र में इस आकस्मिक मौत से शोक की लहर व्याप्त हैं