BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2025, 12:01 pm
NEWS: लब्बैक या रसूलल्लाह से गूँजा मूलचंद मार्ग, आई लव मोहम्मद का लहराया परचम, मुस्लिम समाजजनों में दिखा जोष और उत्साह, हमारे नबी से मोहब्बत का इजहार करना हमारा संवैधानिक हक- संभागीय काजी खान

Share On:-

नीमच- उत्तरप्रदेष के कानपुर में गत दिनों ईद मीलादुन्नबी के मौके पर आई लव मोहम्मद स.अ.व. के बैनर लगाने को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में आज नीमच में मुस्लिम समाजजनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया, षाम 5 बजे मूलचंद मार्ग पर उज्जैन के संभागीय काजी अलहाज हिदायतुल्लाह खान की सरपरस्ती में आई लव मोहम्मद का परचम लहराकर अपने नबी से मोहब्बत का इजहार किया।

मुस्लिम समाजजन हाथों में आई लव मोहम्मद स.अ.व. की तख्तियाँ लेकर भारी तादाद में मुस्लिम समाजजन षरीक हुए और लब्बैक या रसूलल्लाह के नारों की सदा लगाकर अपने नबी से मोहब्बत का इजहार किया गया, इस मौके पर उज्जैन संभागीय काजी मौलाना अलहाज हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि हम हमारे नबी से बेपनाह मोहब्बत करते हैं, हमारी जान माल रिष्ते नाते सबसे बढ़कर हमारे नबी हैं, हमारा संविधान हमें इस बात की इजाजत देता है कि हम हमारे धर्म का पालन करें और हमारे पैगम्बर से मोहब्बत का इजहार करें।

उत्तरप्रदेष के कानपुर में जिस तरीके से आई लव मोहम्मद के बैनर को लेकर कार्यवाही की गई है वे गैर संविधानिक है, भारतीय संविधान का आर्टिकल 25 सभी नागरिकों को उनके धर्म का पालन करने और अपने आराध्यों को मानने का हक देता है। इस मौके पर नसरूल्लाह खाँ मस्जिद के पेष इमाम हाफिज मोहम्मद रेहान ने पैगम्बर साहब की तारीफ बयान की। इस अवसर पर सभी मस्जिदों के पेष इमाम और भारी तादाद में मुस्लिम समाजजन मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE