रिपोर्ट- रवि पोरवाल
पिपलियामंडी। नवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को हरोड़ परिवार द्वारा 51 फीट की विशाल चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर कंघट्टी मार्ग स्थित माँ पावगढ़ मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धा और उत्साह से स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर शामिल हुए और डीजे की धुन पर माता रानी के भजनों पर नाचते-गाते हुए माँ पावगढ़ मंदिर पहुँचे।मंदिर परिसर में पहुँचने पर पुजारी चैतन्य शास्त्री द्वारा विधि-विधान से ध्वजा एवं चुनरी की पूजा-अर्चना की गई और माता जी को अर्पित किया गया। इसके बाद भक्तों ने सामूहिक रूप से महाआरती की और महाप्रसादी का वितरण हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भेरूलाल सोलंकी, गोवर्धन माली, सचिव छोकरा पंचायत भारत सिंह राठौड़, भंवर राठौड़, रमेश पटेल, काशीराम देवड़ा, बाबूलाल उनियारा, बद्रीलाल राठौड़, अनोखी लाल गुर्जर, कमल देवड़ा, विशाल देवड़ा, जगदीश हरोड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनों ने भी सहभागिता की। माताजी की चुनरी हरोड़ परिवार की ओर से राजेंद्र हरोड़, गायत्री बाई, रवीना, प्रतिभा, शिवानी एवं आलोक हरोड़ द्वारा अर्पित की गई।