कुकड़ेश्वर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कुकड़ेश्वर-रामपुरा प्रखंड की बैठक रविवार को फूलपुरा में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा पूजन एवं माल्यार्पण से हुई।
बैठक में कुकड़ेश्वर-रामपुरा प्रखंड के सभी खंडों से दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य, कार्यों एवं विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं संगठन विस्तार की जानकारी दी।
बैठक में जिला सह मंत्री विनोद माली, जिला गौ रक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह, जिला विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या, जिला सुरक्षा प्रमुख कपिल आचार्य, जिला सह गौ रक्षा प्रमुख मिश्रीलाल खुँवार, प्रखंड सह संयोजक पवन राठौर, सह मंत्री राधे राठौर सहित विभिन्न खंडों के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक एवं कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। अंत में आभार प्रखंड सह संयोजक पवन राठौर ने व्यक्त किया। सभा का समापन जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ।