चित्तौड़गढ़। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् द्वारा लगातार चौथी बार आयोजित शारदीय नवरात्रा के तहत श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव-2025 के तहत सोमवार सायं 6.15 बजे श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण शंकरपुरम में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना पंडित हर्षल व्यास ने मंत्रोचार के साथ कॉलोनीवासियों के हाथों से कराई। इस दौरान शंकरपुरम, शिवविहार, शिवपुरम के निवासी उपस्थित रहे। सायंकाल 8.15 बजे माँ दुर्गा की आरती के बाद श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव 2025 में भव्य गरबा नृत्य आरंभ जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष गरबा नृत्य किया। शिवशंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम ने कार्यक्रम आयोजन में मिले भरपूर सहयोग के लिए सभी कॉलोनिवासियों का आभार व्यक्त किया।