कुकड़ेश्वर। नगर के पुलिस थाने के पीछे स्थित मां आदिशक्ति प्रांगण में माता की आराधना एवं महाआरती के साथ डांडिया रास और गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटी-छोटी बालिकाओं ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थितजन मंत्रमुग्ध हो उठे।
माता के भजनों और डांडिया रास ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। गरबा महोत्सव का आनंद लेने के लिए नगरवासियों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और सभी भक्तिरस में सराबोर हो गए।
इस अवसर पर नगर पत्रकार संघ के पत्रकार विनोद पोरवाल, दशरथ नागदा, राजू पटेल, नरेंद्र चौधरी, भंवरलाल मांडीवाल सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। वहीं, संदीप सोनी, रामपुर के रामनारायण पोरवाल सहित आसपास के गांवों से भी गणमान्य नागरिक मां आदिशक्ति की महाआरती में सम्मिलित हुए।