शाजापुर। अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) का 12वां स्थापना दिवस 23 सितंबर 2025 को अंबेडकर पार्क शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वज सलामी के साथ हुई।
इस अवसर पर विक्रम सिंह मालवीय, बद्री प्रसाद सौराष्ट्रीय, संतोष सांवले, अनोखी लाल चौरसिया, शिवनारायण धारिया, राधेश्याम सौराष्ट्रीय, अशोक कुमार मालवीय, भागीरथ सोलंकी, राधेश्याम मालवीय, राजाराम कटारिया, लक्ष्मीचंद सौराष्ट्रीय, दिनेश सिंदल, दिनेश धानुक, रतन लाल मालवीय, रतन लाल मेवाड़ा, नंद किशोर मालवीय, रमेश चंद्र मालवीय, हरिनारायण सौराष्ट्रीय, रामचंद्र पारस, धर्मेंद्र सौराष्ट्रीय, महेंद्र सौराष्ट्रीय, दिलीप सौराष्ट्रीय सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत महासभा द्वारा प्राथमिक विद्यालय कांजा में बच्चों को कॉपी, पेन और फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया और अंत में ज़िला अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।