सरवानिया महाराज। साथी हाथ बढ़ाना कैंपेन (मध्य प्रदेश शिक्षक संघ) जावद के सदस्य शिक्षकों ने मेलानखेड़ा निवासी स्व. कंवरलाल खेर, प्रा.शि. मा.वि. रूपपुरा, को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान की।
इस अवसर पर अनेक शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश चंद्र सेन, कमल अग्रवाल, कैलाश चंद्र तिवारी, विनोद राठौर जावद, घनश्याम मेघवाल, बगदीराम संगीतला, लाल सिंह जाट, राजेश धनवानी, शांतिलाल धाकड़, राधेश्याम अहीर, गोपाल खोईवाल, कल्पना बसेर, कोमल करवाडिया, रामेश्वरलाल चोटिया, जगदीश नरवाडिया आदि शामिल थे।
कैंपेन के अध्यक्ष कमलेश बाड़ीका (बीएसी जावद) और संरक्षक मन्नालाल बोहरा ने बताया कि यह कोई योजना या स्कीम नहीं है, बल्कि किसी साथी शिक्षक के असामयिक निधन पर उनके परिवार को सांत्वना, सहयोग और श्रद्धांजलि स्वरूप आर्थिक मदद करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही परिवार को मृत्यु उपरांत मिलने वाली संभावित सुविधाओं के लिए आवश्यक परामर्श एवं सहयोग भी प्रदान किया जाता है।
कैंपेन से जुड़े पंजीकृत शिक्षकों के समूह द्वारा राशि एकत्रित कर सीधे संबंधित परिवार को प्रदान की जाती है। इससे पूर्व भी कैंपेन के माध्यम से दिवंगत शिक्षकों स्व. भगतराम धनगर (गायरियावास), स्व. श्रीकांत मेघवाल (बराड़ा), स्व. लालचंद अग्रवाल (जावद), स्व. मनोज राठी (जावद) और स्व. ओमप्रकाश डांगी (मोड़ी) के परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जा चुका है।