नीमच। समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने मालवा क्षेत्र में बन रहे वैष्णो देवी भादवामाता के दिव्य मंदिर का निरीक्षण किया। माता जी के आशीर्वाद से लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
यह मंदिर अपनी अनोखी डिज़ाइन और स्थापत्य कला के कारण देश के अन्य मंदिरों से अलग और विशेष होगा। मंगलवार शाम को माताजी के दर्शन करने के बाद अशोक अरोरा ने निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और कहा कि आने वाले दिनों में मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार होगा। इसके बाद भक्तों के ठहरने और आरामदायक दर्शन के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।