चित्तौड़गढ़। शंकरपुरम स्थित शिव शंकर महोत्सव समिति द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रा के दूसरे दिन श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव में महिलाओं एवं बच्चों ने रिमझिम बरसात में देर तक डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी।
मंगलवार सायंकाल 8.15 बजे माँ दुर्गा की आरती के बाद जैसे ही महिलाओं एवं बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य प्रारंभ किया गया कि रिमझिम बरसात ने उनका अभिनन्दन एवं स्वागत किया। माँ की आराधना में लीन महिलाओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देखते ही बन रही थी। उन्होंने बरसात की परवाह नहीं करते हुए अपने डांडिया नृत्य को जारी रखा, वहीं कुछ दर्शंक महिलाएं एवं पुरूष अपने आप को बरसात से बचाने के लिए कोई तो दुर्गा माँ के पाण्डाल में तो कोई कुर्सी को अपने सिर पर रखकर डांडिया नृत्य को आनन्द लेते नजर आए। नवरात्रि के दूसरे दिन शंकरपुरम, शिवविहार, शिवपुरम वासियों में बड़ा उत्साह देखा गया। सभी अपने परिवार सहित डांडिया नृत्य के लिए तैयार होकर पहुंचे थे, लेकिन बरसात ने उनको भिगने पर मजबूर कर दिया और इधर-उधर बरसात से बचते नजर आए। बरसात की रिमझिम फुहारों में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति बही मनोहारी एवं आनन्दपूर्ण लग रही थी। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण शंकरपुरम में यह आयोजन का चौथा वर्ष है पहली बार नवरात्रि में बरसात में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देखने को मिली। माँ की आराधना में लिन सभी उत्साहित नजर आये। बरसात होने के कारण मंगलवार को निर्धारित बच्चों की चेयररेस प्रतियोगिता का आयोजन बधुवार को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। शिवशंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम ने मिले रहे भरपूर सहयोग के लिए सभी कॉलोनिवासियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।