नीमच। जिला मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी (रजि.) नीमच ने जिले के सभी एहल-ए-इस्लाम से महत्वपूर्ण अपील की है। कमेटी ने कहा कि इस्लाम सबसे बड़ा और सर्वाेत्तम मजहब है, इसलिए इसकी सही तालीम और दीन की प्रचार-प्रसार हम सभी का फर्ज है।
सदर जिला मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी गुलाम रसूल पठान ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी ऐसे आयोजन, सभा या पंडाल में शामिल होने से बचें बचे जहां विवाद की स्थिति पैदा होने की संभावना हो। जिला मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी ने सभी मुसलमानों से अपील की है कि वे दीन-ए-इस्लाम के हुक्मों पर अमल करने में अपनी जिम्मेदारी को समझें और इन्हें निभाएं।