BREAKING NEWS
BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2025, 3:07 pm
KHABAR : राजेश गोयल तीसरी बार बने आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश तथा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही के मार्गदर्शन में राजेश गोयल को पुनः शाजापुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजेश गोयल को यह जिम्मेदारी लगातार तीसरी बार सौंपी गई है, जो उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

राजेश गोयल ने कहा कि वे शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज बुलंद करते रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को मजबूत बनाने और शाजापुर जिले में संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देंगे।

राजेश गोयल ने पार्टी नेतृत्व और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वे विश्वास पर खरे उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

पार्टी के नेताओं का कहना है कि राजेश गोयल की नियुक्ति से शाजापुर जिले में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान को सफल बनाने और संगठन को सशक्त करने के प्रयास तेज होंगे।

आजाद समाज पार्टी सामाजिक परिवर्तन, समानता और आर्थिक सशक्तिकरण के सिद्धांतों पर आधारित है। पार्टी बहुजन महापुरुषों की समानतावादी विचारधारा पर विश्वास करती है और एक निष्पक्ष, समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।

राजेश गोयल के नेतृत्व में शाजापुर में पार्टी की गतिविधियां और जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE