इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गत दिवस इंदौर-उज्जैन रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए बालक सारांश यादव से मेदांता हॉस्पिटल पहुँचकर मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्थाएँ के निर्देश भी दिए। सिलावट ने 13 वर्षीय बालक सारांश यादव, निवासी सी- 85, हाईवे ड्रीम सिटी, सांवेर रोड, इंदौर के कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।