सनावद। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के द्वारा सनावद कृषि उपज मंडी के दोनों मुख्य गेटों पर ताला लगाकर किसानों ने अपना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष भोलेनाथ बिरला ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आज शांतिपूर्ण तरीके से मंडी में आंदोलन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लगातार किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है किस को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसने की विभिन्न मांगों को लेकर हमारे द्वारा ज्ञापन दिया गया है जिसमें सीसीआई द्वारा किसानों का समस्त प्रकार का कपास खरीदना, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलना, सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदना, 1 दिसंबर को किसानों के द्वारा खलघाट में हुए आंदोलन में किसानों पर हुई एफ आई आर को तत्काल हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
किसानों ने जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग शासन प्रशासन से की है वर्तमान समय में कृषि उपज मंडी में नगर पालिका के द्वारा मेले का आयोजन भी किया जा रहा है किसान द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के कारण मेले में आए व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा मुख्य गेट पर ताला लगने के कारण रोड के दोनों दोनों और जाम की स्थिति देखने को मिली।