नीमच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नीमच द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालयों में बी.सी.ए. (Bachelor of Computer Applications) पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक हो चुकी है। बीसीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम की भारी मांग होने के बावजूद कई महाविद्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण छात्रों को अन्य शहरों में जाकर अध्ययन करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है और समय भी नष्ट होता है।
एबीवीपी ने कहा कि यदि स्थानीय महाविद्यालयों में बीसीए पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाता है तो छात्रों को तकनीकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो छात्रों के हित में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।