BREAKING NEWS
KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2025, 3:37 pm
KHABAR : कसरावद में भारतीय किसान मजदूर संघ का प्रदर्शन, चार प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, स्लॉट बुकिंग को लेकर किसान परेशान, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद में भारतीय किसान मजदूर संघ ने किसानों से जुड़ी चार प्रमुख मांगों को लेकर मंडी  के गेट पर ताला लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि किसानों को सीसीआई (सीसीआई) की स्लॉट बुकिंग को लेकर किसान परेशान होते हैं उन्हें परेशान ना किया जाए। संघ की दूसरी मांग यह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किसानों को दिन में 10 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का जो आश्वासन और घोषणा की गई थी, वह अब तक लागू नहीं की गई है। किसानों को तत्काल प्रभाव से दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही किसान संघ ने खलघाट में हुए शांतिपूर्ण आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। संगठन का कहना है कि आंदोलन के दौरान कलेक्टर द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि किसी भी किसान पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया जाएगा, जिसकी बाइट भारतीय किसान मजदूर संघ के पास उपलब्ध है। इसके बावजूद 17 किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं, साथ ही 717 अज्ञात किसानों पर भी प्रकरण कायम किए गए हैं। संघ ने इन सभी प्रकरणों को तत्काल वापस लेने की मांग की।इन मांगों को लेकर किसानों ने मंडी परिषद के गेट पर ताला लगाया। बाद में तहसीलदार कैलाश डाबर द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर संगठन ने अपना ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के पश्चात भारतीय किसान मजदूर संघ ने मंडी परिषद का गेट खोलते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE