शिवपुरी। जिले की पोहरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह को अभी कुछ दिन पूर्व प्रभात रावत नामक आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी जिसको लेकर कांग्रेस भी शिवपुरी एसपी को आरोपी पर दंडात्मक कार्यवाही करने को लेकर आवेदन दे चुकी है तो वहीं आज कुशवाह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपी प्रभात रावत सहित उसके भाई और उसको सरंक्षण देने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
कुशवाह समाज के लोगों ने बताया कि शिवपुरी जिले में लगातार अपराधियों द्वारा अपराधों को अंजाम दिया दिया जा रहा है और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।अपराधी प्रभात राबत के साथ-साथ उसके भाई प्रगट रावत एवं प्रमोद रावत भी 10 हजार के ईनामी होकर आदतन अपराधी है इन लोगों ने शिवपुरी जिले में भय और आतंक का माहौल बनाकर अनैतिक रूप से अकूत धन सम्पत्ति अर्जित की है।
जानकारी के अनुसार सिंहनिवास निवासी प्रभात रावत ने 7 दिसंबर को रात्रि 8रू30 बजे पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह को जान से मारने की धमकी दी वहीं आरोपी पूर्व में भी ंिबमइववा पर विधायक को धमकी भरे कमेंट कर चुका है आरोपी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) का प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।