BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2025, 6:13 pm
KHABAR : मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राजधानी में किया विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग, रतलाम में कही थी ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के बाद अब लाडली बहनों को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसका विरोध शुरू हो गया है। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और विजय शाह के इस्तीफे की मांग की।


एमपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी बौरासी सेतिया के नेतृत्व में सोमवार को धरना दिया। लाडली बहनों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की। दरअसल, मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया, जिससे राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। उन्होंने इस बार लाडली बहनों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया।


रतलाम में कही थी ये बात
रतलाम में बीते शनिवार को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने सत्ता का दंभ दिखाया। जिन लाडली बहनों को सरकार सिर-माथे बिठाती है, मंत्री ने उन्हीं को खुली धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि सरकार अगर लाडली बहनों को करोड़ों रुपए दे रही है, तो उन्हें मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए। मंत्री ने कहा कि “जो सम्मान करने आएंगी, उनके 250 रुपए बढ़ा देंगे, जो नहीं आएंगी, उनकी जांच पेंडिंग कर देंगे।’


प्रभारी मंत्री शाह ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी से लाडली बहनों का आंकड़ा पूछने के बाद कहा कि ‘जिले में ढाई लाख लाड़ली बहनें हैं। लाड़ली बहनों की तरफ से हम मुख्यमंत्री को सम्मानित करना चाहते हैं तो कितनी आ सकती हैं जिले से। ढाई लाख में से 50 हजार आ जाएंगी। नए साल में एक प्लान करो। जब 1500 के हिसाब से करोड़ों रुपए दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को दो साल हो गए तो बहनें अपने भाई का सम्मान तो करें। ढाई लाख में 50 हजार तो आएं। भोजन हम करा देंगे।’


जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे
मंत्री विजय ने आगे कहा था कि ‘जो आएंगे उनके ढाई सौ बढ़ा देंगे नहीं तो फिर देखते हैं जो सरकार गरीब बहनों के जीवन में खुशहाली ला रही है तो उसको दो साल में एक बार थैंक्यू तो बोलना चाहिए। नहीं तो फिर जिनके ढाई-ढाई सौ बढ़ रहे हैं, वो कौन अधिकारी है३ फिर जांच के बाद ही देखेंगे। किसी को आधार में वो लिंक नहीं है। जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे, मतलब वो पेंडिंग हो ही जाएंगी। फिर सब आएंगी। हम किसी को परेशान भी नहीं करना चाहते हैं।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE