BREAKING NEWS
KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2025, 6:26 pm
KHABAR : प्रसव की संभावित तिथि के पूर्व गर्भवती महिला को बर्थ वेंटिंग रूम में भर्ती कराएं, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दिए बैठक में अधिकारियों को निर्देश, बोले- उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर निरंतर फालोअप करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सभी उच्‍च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं, चिन्हित कर, उनका निरंतर फालोअप सुनिश्चित करें।  उक्‍त निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिला स्‍तरीय मातृ मृत्‍यु प्रकरणों की समीक्षा बैठक को सम्‍बोधित करते हुए मैदानी अमले को प्रदाय किए। कलेक्‍टर चंद्रा ने कहा कि प्रत्‍येक गर्भवती महिला का प्रथम त्रैमास में पंजीयन कर, उच्‍च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हाकन कर, उनका निरंतर फालोअप करे। साथ ही महिला की प्रसव की संभावित तिथि के 7 दिवस पूर्व बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराए। इस प्रकार की महिला का जिले से सीएचओ स्‍तर तक निरंतर फालोअप किया जाए तथा चिकित्‍सकीय आवश्‍यकता होने पर अस्‍पताल में भर्ती करवाया जाए।

बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, सिविल सर्जन सह मुख्‍य अस्‍पताल अ‍धीक्षक डॉ.महेन्‍द्र पाटील, ओआईसी, स्‍वास्‍थ्‍य पराग जैन, सहित जिला चिकित्‍सालय के स्‍त्री रोग विशेषज्ञ, खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारीएवं मृतक महिला के परिजन उपस्थित थे। बैठक में माह अप्रेल से नवम्‍बर तक हुई, 9 मातृ मृत्‍यु प्रकरणों की समीक्षा की गई और संबंधित के परिजनों से भी चर्चा कर जानकारी ली गई। समीक्षा में विभिन्‍न कारण एवं देरी का स्‍तर चिन्हित कर, उन्‍हें सुधारने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश डॉ.बी.एल.सिसोदिया, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को दिए। मृत्‍यु के कारणों के विशलेषण में संज्ञान में आया, कि अभी भी कई परिजनों द्वारा 5 बच्‍चों के उपरांत भी परिवार कल्‍याण के साधनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्‍टर ने मातृ स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण कार्यक्रम की समीक्षा साथ में करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE