मनासा। विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर 2025 को मनासा के राम तलाई पर स्वच्छता जागरूकता को लेकर जिन जिन स्कूली बच्चों द्वारा सुंदर पेंटिंग बनाकर आमजन को जागरूकता संदेश दिया था। उन स्कूलों को नगर परिषद मनासा द्वारा मंगलवार को संभा गृह में सम्मानित किया गया गया। जिसमें ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कार्मल कॉन्वेंट स्कूल मनासा की प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्त पार्षद अधिकारी मौजूद रहे।