BREAKING NEWS
KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2025, 7:28 pm
KHABAR : साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, अपर कलेक्टर ने दिए ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन सुशासन भवन स्थित सभागृह में किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शेष ई-केवाईसी कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हाउस, सीएम मॉनिटरिंग एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा जांच प्रतिवेदन तत्काल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, अतः खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कृषि विकास समिति के भ्रमण को लेकर कृषि विभाग को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में भू-अर्जन से संबंधित प्रस्तावों को गंभीरता से परीक्षण करने तथा जीआईएस पोर्टल पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से दो प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE