नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के अभियान के तहत जावद थाना अंतर्गत चौकी सरवानिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के एक प्रकरण में 21 वर्ष से फरार महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी सरवानिया पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 06 मई 2004 को थाना जावद पर हत्या के मामले में अपराध क्रमांक 124/04, धारा 498-ए, 302, 34 भादंवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त मामले में 21 वर्षों से फरार महिला आरोपी कमली बाई पति नारायण बंजारा, निवासी बसेड़ी भाटी को चौकी सरवानिया पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में एसडीओपी रोहित राठौर, थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक श्याम कुमावत (चौकी प्रभारी सरवानिया) एवं चौकी सरवानिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।