मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा लेख करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर खानपुरा क्षेत्र में की गई।
पुलिस ने मौके से सट्टा लेख करते हुए जिन आरोपियों को पकड़ा, उनमें मोहसिन शाह उर्फ मौलाना, पिता इफ्तेखार शाह, निवासी नीलम शाह दरगाह खानपुरा, इरफान खान, पिता सलीम खान निवासी भैंसा पहाड़, मंदसौर, संजय माली पिता कैलाश माली निवासी माली मोहल्ला खानपुरा, अब्दुल फरीद पिता अब्दुल मजीद मीर निवासी मदारपुरा, उमर अंसारी पिता इस्माइल अंसारी निवासी खिलचीपुरा थाना नई आबादी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,360 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) तथा हजारों रुपये का सट्टे का हिसाब जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है।