BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2025, 11:53 am
KHABAR : भांडेर में पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता की आत्महत्या, सुसाइड़ नोट में ग्रामीण बैंक कर्मी पर फर्जी लोन में फसाने का आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में भांडेर थाना अंतर्गत कस्बा भांडेर के हजारी  मोहल्ले में सोमवार सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जाहिद उद्दीन सिद्दीकी के रूप में हुई है। वे वर्तमान में भांडेर तहसील में नोटरी वकील के रूप में कार्यरत थे।


घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। जब मृतक की पत्नी कमरे के अंदर पहुंची, तो उन्होंने पति को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची भांडेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। सुसाइड नोट में मृतक ने लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया गया है कि उक्त व्यक्ति मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में पदस्थ है और मृतक से शपथ पत्र बनवाकर उनका गलत उपयोग करता था। मृतक का आरोप है कि इन शपथ पत्रों के आधार पर बैंक से फर्जी लोन लिए जाते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।


पुलिस के अनुसार, मृतक की कोई संतान नहीं थी और वे लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


भांडेर थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और उसमें लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE