BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2025, 12:55 pm
BIG NEWS : मोहन कैबिनेट की बैठक आज, विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिये आज जारी करेंगे संबल योजना की राशि, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:40 बजे मंत्रालय पहुंचेगें । इसके बाद सुबह 11 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उन पर मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।


विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक
मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र कल 17 दिसंबर को आयोजित किया गया है। इस सत्र में ‘मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने’ के विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। यह सत्र राज्य गठन के बाद विधानसभा के पहले सत्र के 69 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुलाया गया है। इस विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार करने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 7:30 बजे भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर होगी। बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विकास की वास्तविक चुनौतियों पर गहन चर्चा की जाएगी। कांग्रेस इस बैठक में विशेष सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति भी तय करेगी। 


भोपाल के वल्लभ भवन से आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता के 7 हजार 227 प्रकरणों में 160 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी


मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये और अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।इसके अलावा महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालयीन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए पूरा शिक्षण शुल्क राज्य सरकार वहन करती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE